WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार, कहा – Enough is Enough

374

विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार, कहा – Enough is Enough

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह मामले में मध्य प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है. सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा अभियोजन स्वीकृति में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सख्त लहजे में कहा, Enough is enough (बस बहुत हुआ), अब हमारे आदेश का पालन कीजिए।

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मंत्री कुंवर विजय शाह की विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिर नाराजगी जताई है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस पर कोई पछतावा नहीं है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उनके हिसाब से मंत्री शायद महिला की तारीफ करना चाहते थे। यह एक संभावित नजरिया हो सकता है। उन्होंने माफी भी मांग ली है। मैं उनका बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन वे अपनी बात स्पष्ट रूप से नहीं रख पाए।