WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Husband beat up women DSP : इंजीनियर पति ने पुलिसवाली पत्नी को पीटा, FIR दर्ज

बच्चों से मिलने गए पति से विवाद, दोनों में तलाक का केस कोर्ट में  

4072

Husband beat up women DSP : इंजीनियर पति ने पुलिसवाली पत्नी को पीटा, FIR दर्ज

Bhopal: इंजीनियर पति ने DSP पत्नी की पिटाई की है। DSP नेहा पच्चीसिया फिलहाल PHQ में पदस्थ हैं। महिला DSP ने हबीबगंज थाने में मारपीट की शिकयर दर्ज कराई है। वह चार इमली इलाके में रहती हैं। दोनों की शादी तीन साल पहले (2019) में हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद से उसका पति से विवाद चल रहा है। इसके बाद से ही वो अलग रह रही हैं। नेहा पच्चीसिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। FIR में कहा गया कि घर में मिलने आए पति ने पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा।

कुणाल जोशी ने पुलिस को बताया है कि मैं घर पर बच्चों से मिलने गया था। मारपीट नहीं हुई। पुलिस ने अनुसार पति छोला मंदिर इलाके में रहता है। नेहा के साथ पति का विवाद चल रहा है। महिला DSP के जुड़वां बच्चे हैं जो बच्चे मां के साथ रहते हैं। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि नेहा ने पति से तलाक लेने का फैसला किया है। तलाक का मामला भी कोर्ट में चल रहा है।

Husband beat up women DSP : इंजीनियर पति ने पुलिसवाली पत्नी को पीटा, FIR दर्ज

गुना में पोस्टिंग के दौरान भी नेहा सीनियर अधिकारी से विवाद को लेकर चर्चा में आई थी। इसके साथ ही नौकरी छोड़ने की बात करने लगी थी। नेहा पच्चीसिया की शादी 2019 में कुणाल जोशी से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि चार इमली स्थित घर में पति ने जबरदस्ती घुसकर मारपीट की। उसका पति से झगड़ा हो गया और पति ने नेहा को धक्का दे दिया, जिससे सिर में चोट लगी। DSP की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पति से पूछताछ भी की।

नेहा ने तलाक के केस में आरोप लगाया कि पति शराब का आदी है। अच्छे काम की वजह से नेहा पच्चीसिया को CM शिवराज सिंह चौहान भी सम्मानित कर चुके हैं। नेहा फैशन को लेकर अपडेट रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वह लगातार वहां तस्वीर पोस्ट करती हैं। साथ ही काम के दौरान भी वह सुर्खियों में रह चुकी हैं।