WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगा मौसम परिवर्तन, MP में गर्मी, उमस, लू का तेज असर जारी 

448

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगा मौसम परिवर्तन, MP में गर्मी, उमस, लू का तेज असर जारी 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम परिवर्तन की संभावना बढ़ गई है। MP में गर्मी, उमस, लू का तेज असर जारी है।

पश्चिमी विक्षोभ का एक बड़ा रैला अफ्रीका और तुर्की के बीच से होता हुआ तेज गति से सऊदी अरब, इराक की ओर बढ़ रहा है जिससे अरब के रियाद, तबूक, बुरियाद, मदीना में अगले 24 घंटों में तेज बारिश हो सकती है। ये विक्षोभ दो दिन बाद भारत के पश्चिम द्वार पर दस्तक देगा जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकेगी।

इधर उत्तर भारत में पश्चिमी बादलों का चैनल कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, यूपी, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश से छग, झारखंड, बिहार से पूर्वी राज्यों की ओर बना हुआ है। इन सभी राज्यों में तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान है।

दक्षिण में पूर्व से बादलों की गाड़ी पश्चिम की ओर चल पड़ी है। आज केरल, कर्नाटक, गोवा, और महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग में भारी बारिश की संभावना है। अलावा तमिलनाडु, आंध्रा, तेलंगाना में भी असर रहेगा।

मध्य प्रदेश में उत्तर पूर्वी भाग से बादल गुजर रहे हैं इसलिए दोपहर बाद यहां हल्की वर्षा संभावित है। पश्चिमी भाग इंदौर सर्कल में गर्मी का असर 36 से 48 घंटों में कम होने की संभावना है। शाम से हवाओं का प्रेशर बढ़ेगा। शेष प्रदेश में गर्मी, उमस, लू आदि का असर बना रहेगा।