WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP में बढ़ेगा मंडी टैक्स, आज कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

904
Singrauli Borewel Miahap- CM's Big Action:
Singrauli Borewel Miahap- CM's Big Action:

MP में बढ़ेगा मंडी टैक्स, आज कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

भोपाल: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की एक बैठक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में भोपाल मंत्रालय में आज सुबह 11:00 से आयोजित की गई है। इस बैठक में कृषि विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाया जा रहा है जिसमें मंडी शुल्क को बढ़ाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में मंडी टैक्स ₹1 है । इसे बढ़ाकर डेढ़ रुपया करने का प्रस्ताव है। कृषि विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर आज कैबिनेट में रखा जाएगा। चर्चा के बाद इसे मंजूरी मिल सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी टैक्स में यह बढ़ोतरी ढाई साल बाद की जा रही है। वर्ष 2000 से 2018 तक प्रदेश में मंडी शुल्क ₹2 था जिसे 2018 में घटाकर डेड रुपए किया गया था। 2023 में इसे ₹1 कर दिया गया। वहीं कपास पर वर्तमान मेंt मंडे टैक्स ₹1 है जिसे घटाकर 50 पैसे करने का प्रस्ताव है।

मंत्रिमंडल की आज की बैठक में और भी कई अहम प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे जाएंगे।