WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CM’s Bulldozer : ‘मामा’ का बुलडोजर रुकेगा नहीं, बदमाशों को दफन करके ही छोड़ेगा

मुख्यमंत्री ने चन्द्रपुरा में विवाद में मृत राजू धुर्वे के परिवार को सरकार की तरफ से मदद दी

1741
WhatsApp Image 2022 03 22 At 8.40.06 PM

Raisen : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को रायसेन के सिलवानी के पास खमरिया गांव आए। यहाँ वे विवाद में मारे गए राजू धुर्वे के परिजनों से मिलने चन्द्रपुरा भी गए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि अपराध के खिलाफ मामा का बुलडोजर चल पड़ा है, अब रुकेगा नहीं, जब तक बदमाशों को दफन नहीं कर देता। इस मामले पर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर मामले की जांच सर्वदलीय समिति से करवाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बुलडोजर पूरे प्रदेश में चल रहा है। सिवनी हो, श्योपुर हो, शहडोल हो या रतलाम जिले का जावरा। सब जगह गुंडे-बदमाशों के मकानों को मैदान बना दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजू धुर्वे के परिवार को मदद की राशि भोपाल से भी दी जा सकती थी, लेकिन चन्द्रपुरा सिर्फ आया ही इसीलिए हूं कि गुंडे-बदमाशों को यह चेतावनी मिल जाए कि उन्हें सरकार छोड़ेगी नहीं।

WhatsApp Image 2022 03 22 at 8.40.06 PM 1

मुख्यमंत्री विवाद में मारे गए राजू के घर गए और उनकी पत्नी मायाबाई को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का चेक दिया। CM ने उनके माता-पिता और पूरे परिवार से भेंट की। मृतक के पिता और भाई को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 2 आवास के स्वीकृति पत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि मृतक के तीनों बच्चों को प्रतिमाह 2-2 हज़ार रुपए और पत्नी को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्व राजू के निवास परिसर में आम का पौधा भी श्रद्धांजलि स्वरूप लगाया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने गंभीर घायलों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि, अन्य घायलों को 50- 50 हजार की आग्रह राशि दी। उन्होंने कहा कि सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। इससे पहले विधायक रामपाल सिंह ने सम्बोधित कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और CM की तारीफ की।

जिस विवाद में राजू की मौत हुई, वो ये था

चंदपुरा खमरिया ग्राम की गली से 18 मार्च को दो आदिवासी युवक निकल रहे थे। उनकी समुदाय विशेष के युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। कुछ देर में दोनों तरफ से ही बड़ी संख्या में लोग लाठी और हथियार लेकर जमा हो गए। दुकानें और गाड़ियों में आगजनी की घटना हुई। इस पर दूसरे पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई। गोली के छर्रे से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। राजू धुर्वे की मौत हो गई थी। इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।