WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Naxalites Killed Youth On Suspicion Of Police Informer: पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की युवक की हत्या

1344
WhatsApp Image 2022 03 23 At 8.22.50 PM 696x380

बालाघाट: जिले के नक्सल प्रभावित बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय कान्हा उद्यान के मुक्की गेट के पास समनापुर मार्ग पर बीती रात अज्ञात नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने घटना स्थल पर कुछ पर्चे भी फेके हैं।

बालाघाट एसपी समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सुबह 07 बजे घटना की जानकारी मिली थी। मृतक युवक वन विभाग में बतौर सुरक्षा श्रमिक का काम करता था। जिसका नाम सुखदेव परते है।

WhatsApp Image 2022 03 23 at 8.20.31 PM

वहां मिले पर्चों में 06 नवम्बर 2020 को मालखेड़ी के जंगल में हुए नक्सली पुलिस मुठभेड़ का हवाला देते हुए सुखदेव को पुलिस मुखबिर बताया गया है जबकि मृतक पुलिस का मुखबिर नहीं था।

अभी पुलिस पूरी घटना की विस्तृत जांच कर रही है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, समीर सौरभ (एसपी)-