WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

5 BJP MLAs Suspended : WB विधानसभा से शुभेंदु अधिकारी समेत पांच BJP MLA सस्पेंड

बीरभूमि मामले पर चर्चा के दौरान TMC विधायकों पर आपा खोने का BJP का आरोप

1012

 

Kolkata : बीरभूमि में हुई हिंसा पर आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और BJP के MLA आपस में भिड़ गए। इस घटना के बाद BJP के 5 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने वाले विधायकों में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र का आज आखिरी दिन था।

सस्पेंड होने वाले 5 BJP के MLA हैं शुभेंदु अधिकारी, मनोज टिग्गा, शंकर घोष, दीपक बर्मन और नरहरी महतो। दरअसल, बीरभूमि मामले पर चर्चा के दौरान TMC विधायकों के आपा खोने का BJP विधायकों ने आरोप लगाया है। BJP ने दावा किया है कि जब पार्टी ने बीरभूमि मामले पर चर्चा की मांग की, तो TMC विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की। इस दौरान BJP विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई। हंगामा बढ़ने के बाद BJP विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

कहा जा रहा है कि हाथापाई में TMC विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है। सदन से वॉकआउट के बाद BJP विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सदन के अंदर BJP विधायकों के साथ मारपीट की गई और वेल में प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्का भी दिया। उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। सदन में हाथापाई का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।