WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rapist Groom Arrested : शादी वाले दूल्हा गिरफ्तार, आरोप है लड़की के साथ दुष्कर्म

1413

Katni (MP) : घोड़ी पर चढ़ते समय दुल्हे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर ले तो उसे क्या कहा जाएगा! उसकी बदकिस्मती या पुलिस की सख्ती! जिस दूल्हे को मंडप में दुल्हन के साथ फेरे लेना था, वो हवालात पहुंच गया। जैसे ही दुल्हन ने ये कांड सुना तो तुरंत रिश्ता तोड़ दिया।

यह मामला कटनी जिले के बहोरीबंद का है, जहां जबलपुर पुलिस ने दुष्कर्मी दूल्हे को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। TI प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि अनुज दुबे नाम के युवक की 15 अप्रैल को शादी होने वाली थी। लेकिन, अब वह जेल पहुंच गया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक लड़की ने दूल्हे खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसका होटल में ले जाकर बलात्कार किया। पीड़िता ने इतना तक कहा कि उसने पहले मंदिर में ले जाकर शादी की मांग में सिंदूर भरा और फिर कई दिनों तक संबंध बनाता रहा। इसी बीच उसने बात करना तक बंद कर दिया। तभी पता चला कि युवक की किसी और के साथ शादी होने जा रही है तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने पहुंची।

सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई

इस पूरे मामले पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनते हुए कहा कि कुछ सालों पहले अनुज और उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने फिर एक-दूसरे को प्यार करने लगा। इसी बीच अनुज ने मेरे साथ शादी करने का फैसला किया। इसके लिए वो मुझे भेड़ाघाट स्थित एक मंदिर ले गया जहां उसने मेरे साथ शादी की।

इसके बाद जबलपुर की बाबा होटल में उसके साथ संबंध बनाए। फिर कहने लगा कि वह जल्द ही अपने परिजनों को इस विवाह के लिए मना लेगा और साथ रहेंगे। लेकिन, कई दिन हो गए न तो उसने घर पर बात की और न शादी वाले मुद्दे पर बात करता था। जब कभी विवाह के बारे में बात करो तो वह अक्सर टाल देता था।

ऐसे पहुंचाया हवालात

कुछ दिनों बाद उसने पीड़िता से बातचीत करना और मिलना तक बंद कर दिया। फोन लगातो तो फोन पर भी कोई जवाब नहीं। इसी बीच पता चला कि अनुज की कहीं और सगाई हो गई है और वह 15 अप्रैल को शादी करने जा रहा है। इसके बाद मैंने जबलपुर के लार्डगंज थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने उसे दुल्हन के घर पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।