WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Police Raid : पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची!

विश्वास ने मान को ट्वीट किया 'तुम्हें भी धोखा देगा दिल्ली का आदमी'

1372
WhatsApp Image 2022 04 20 At 11.07.48 AM 696x391

Nai Delhi : कवि और आम आदमी पार्टी (AAP) के पुराने नेता कुमार विश्वास के घर पर बुधवार सुबह पंजाब पुलिस ने धावा बोला। अभी तक यह पता नही चला है कि पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पर क्यों पहुंची है।
पुलिस के आने की जानकारी भी कुमार विश्वास ने ही ट्वीट कर खुद ही दी है। साथ ही अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चेतावनी भी दी है कि दिल्ली में बैठा आदमी एक दिन तुम्हें और पंजाब को भी धोखा दे सकता है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो, वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा. देश मेरी चेतावनी याद रखे।’
पंजाब में अभी हाल के महीने में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से पहले कवि कुमार विश्वास ने अपने एक बयान में कहा था कि अरविंद केजरीवाल किसी भी तरह से पंजाब के सीएम बनना चाहते थे। यहां तक कि उनका कहना था कि यदि पंजाब का सीएम नहीं बना तो फिर मैं खालिस्तान का सीएम बन जाऊंगा। अपने इस बयान में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कट्टरपंथियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाया था। इस बयान को लेकर काफी विवाद भी हुआ था और अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर रिएक्शन दिया था।

एक साक्षात्कार के दौरान कुमार विश्वास के बयान से जुड़े सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं दुनिया का पहला ऐसा आतंकवादी हूं, जो स्कूल और अस्पताल बनवाता है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी को यह पता नहीं था और बड़ी-बड़ी एजेंसियां इस बारे में खुलासा नहीं कर पाईं, लेकिन एक कवि ने अचानक यह जानकारी पूरी दुनिया को दी।