WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

‘Tai’ Released : सुमित्रा महाजन पर लिखी इस किताब से लोग प्रेरणा लेंगे

2526

Indore : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शहर के लाभ मंडपम हॉल में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पर लिखी किताब ‘ताई’ का विमोचन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुमित्रा महाजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘ताई’ ने अपने जीवन में बहुत अच्छा कार्य किया है और उनका जीवन सभी के लिए आदर्श है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इस किताब से लोग प्रेरणा लेंगे। मंत्री पूर्व मंत्री हो जाता है, सांसद पूर्व सांसद हो जाता है, विधायक पूर्व विधायक हो जाता है, मगर ताई कभी पूर्व नहीं होंगी। उनकी इस पुस्तक से कार्यकर्ताओं को विजन मिलेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि ताई ने हमेशा ईमानदारी और सच्चाई के साथ राजनीति की और जनता ने उन्हें स्वीकार किया और लगातार आठ बार सांसद के रूप में उन्हें चुना।

नितिन गडकरी ने कहा कि ‘ताई’ आज सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन हमेशा बना रहेगा। इंदौर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य ने सुमित्रा महाजन पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक ओर प्रबुद्धजन मौजूद रहे।