WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CM Shivraj’s Reaction To The Supreme Court’s Decision On OBC Reservation: सत्यमेव जयते! सत्य की विजय हुई

1707

Bhopal:ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर CM शिवराज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि

मित्रों आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और मैं अभिभूत हूं सत्यमेव जयते!

अंततः सत्य की विजय हुई है और फिर यह सिद्ध हुआ की सत्य पराजित नहीं हो सकता|

उन्होंने कहा कि मैं माननीय सर्वोच्च न्यायलय को प्रणाम करता हूं, हमने यही कहा था हम चुनाव चाहते हैं लेकिन ओबीसी आरक्षण के साथ!

कांग्रेस ने पाप किया था चुनाव तो पहले ही ओबीसी आरक्षण के साथ हो रहे थे लेकिन, कांग्रेस के लोग ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय के पास जा रहे थे। जिसके कारण यह फैसला हुआ था कि, ओबीसी आरक्षण के बिना ही चुनाव हों।

हमने हर संभव प्रयास किए कोई कसर नहीं छोड़ी ट्रिपल टी टेस्ट के लिए, हमने ओबीसी आयोग का गठन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा किओबीसी कमीशन ने पूरे प्रदेश का दौरा किया, तथ्य जुटाए, व्यापक सर्वे किया और उन तथ्यों के आधार पर जो रिपोर्ट बनाई हमने वह रिपोर्ट माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की!

फिर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने निकायवार कहां कैसे सर्वे होगा उसकी रिपोर्ट मांगी, हमने निकायवार रिपोर्ट तैयार की और वह रिपोर्ट माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की!

कांग्रेस के लोग खुशियां मनाते रहे कि, अब ओबीसी का आरक्षण नहीं होगा। बीजेपी को कठघरे में खड़े करने का मौका मिलेगा।

जब हम मोडिफिकेशन के लिए सर्वोच्च न्यायालय में गए तब भी कांग्रेस के मित्रों ने कहा ” अब नहीं हो सकता”।

वो प्रसन्नता मना रहे थे। उन्हें आरक्षण की चिंता नहीं थी। बीजेपी को कठघरे में खड़ा कर लिया।

CM शिवराज ने कहा कि लेकिन आज मुझे कहते हुए संतोष है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने का फैसला किया है हम फैसले का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने षड्यंत्र किया था वो पराजित हुए। अब पूरे आनंद के साथ ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव संपन्न होंगे। अब हम लोग चुनाव के मैदान में जा रहें हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस निर्णय के परिपेक्ष में बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों को मिठाई खिलाई और दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई और इस प्रकार अपनी कामयाबी का जश्न मनाया।

सुनिए CM शिवराज का ऑडियो-