WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Punjab Ministers Warned : पंजाब के मंत्रियों को चेतावनी, कामकाज से परिवार को दूर रखें

परिवार के सदस्य सरकारी मीटिंग में पाए गए, तो कुर्सी गंवाना पड़ेगी

2929
WhatsApp Image 2022 05 27 At 9.05.49 AM

Chandigarh : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के बाद बेहद सख्त तेवर अपना लिए। उन्होंने अपने सभी मंत्रियों को चेतावनी दी कि वे रिश्तेदारों को विभाग के कामकाज में दखल नहीं देने दें। भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि अगर किसी मंत्री के परिवार वाले उनके विभागीय कामकाज में दखल देते हैं, तो वे इस बात को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों का फीडबैक लिया। इस दौरान भगवंत मान को जानकारी मिली है कि कुछ मंत्रियों की पत्नी, बेटे और अन्य परिवार वाले कामकाज में दखल दे रहे हैं। भगवंत मान ने अपने मंत्रियों को ऐसे की गतिविधि से बचने के लिए हिदायत जारी की है।

भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि अगर किसी भी मंत्री के परिवार का कोई सदस्य सरकारी मीटिंग में पाया जाता है, तो फिर उसे अपनी कुर्सी गंवानी पड़ सकती है। इससे पहले भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद हटाया था। विजय सिंगला के परिवार के सदस्य ठेकेदारों से एक परसेंट कमीशन की मांग कर रहे थे।

Read More…

स्वास्थ्य मंत्रालय CM के पास रहेगा
विजय सिंगला के बर्खास्त होने के बाद पंजाब में मंत्रिंडल का विस्तार होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, भगवंत मान ने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब वे स्वास्थ्य मंत्रालय अपने पास ही रखेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय भगवंत मान की सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस के जरिए आम आदमी पार्टी दिल्ली के मॉडल को पंजाब में लागू करना चाहती है। भगवंत मान 15 अगस्त को पंजाब में 75 नए मोहल्ला क्लीनिक ओपन कर सकते हैं।