WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस से विवेक तंखा का नाम फाइनल

1968
Vivek-Tankha

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने.आ रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यह घोषणा की कि राज्यसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश से विवेक तंखा का नाम फाइनल कर दिया गया है। वे आजकल में नामांकन दाखिल करेंगे।

10 जून को राज्यसभा का चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल तीन सीट खाली हो रही है जिसमें दो भाजपा और एक कांग्रेस का प्रत्याशी चुना जाएगा। कांग्रेस से विवेक तंखा के अलावा अरुण यादव सहित कई नेताओं के नाम सामने आ रहे थे लेकिन कपिल सिब्बल की इस्तीफा देने के बाद यह लगभग तय हो गया था की मध्य प्रदेश से विवेक तंखा का नाम फाइनल हो जाएगा क्योंकि वे भी g23 ग्रुप के एक मेंबर थे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अब उन्हें नाराज करने का कोई मौका नहीं देना चाहती थी।