WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

जिला आपूर्ति अधिकारी ₹1लाख 40 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

1480
WhatsApp Image 2021 10 01 At 1.26.49 PM 696x392

भोपाल: सागर लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आज पन्ना के जिला आपूर्ति अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव को ₹140000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

इस रिश्वत राशि में उनके कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 बाबू महेश गंगेले की भी ₹15000 की राशि शामिल है।
उसे भी जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ लोकायुक्त ने आरोपी बनाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक ध्रुव कुमार लोधी को पेट्रोल पंप की एनओसी के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। आवेदक द्वारा सागर लोकायुक्त कार्यालय को जानकारी देने पर आज योजनाबद्ध तरीके से जिला आपूर्ति अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

लोकायुक्त सागर की टीम में उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े, निरीक्षक अभिषेक वर्मा और अन्य स्टाफ शामिल है।