WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Jobat By-Election : सुलोचना BJP में, टिकट पर संशय 

1101
WhatsApp Image 2021 10 03 At 8.59.11 AM 696x504

आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा की पूर्व विधायक सुलोचना रावत (Sulochana Rawat) ने कांग्रेस को पहला झटका दिया। टिकट पाने की चाह में उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। वे कई दिनों से खुद को या बेटे विशाल रावत (Vishal Rawat) को टिकट दिलाने की कोशिश में लगी थी। पर, जब पार्टी ने उनकी बात नहीं सुनी, तो वे भाजपा में शामिल हो गई। लेकिन, अभी इस बात का दावा नहीं किया जा सकता कि BJP सुलोचना रावत या उनके बेटे विशाल रावत को टिकट देगी। कहा जा रहा है कि भाजपा को तोड़फोड़ की जरुरत इसलिए पड़ी कि उसके पास जोबट में कोई कोई अच्छा उम्मीदवार नहीं है, जो उसकी जीत पक्की करवा सके। सुलोचना और विशाल के BJP में आने से स्थानीय BJP नेताओं में असंतोष बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। इसमें एक जोबट (Jobat) भी है। यह सीट कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन से खाली हुई थी।

कांग्रेस पूर्व विधायक सुलोचना रावत (Sulochana Rawat) और उनका बेटा विशाल ने अंततः शनिवार देर रात भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma), प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (Muralidhar Rao)   CM शिवराज सिंह चौहान और मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की उपस्थिति में वे BJP में शामिल हो गईं। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) के कोरोना से निधन से जोबट सीट खाली हुई थी। लेकिन, सुलोचना या उनके बेटे को टिकट मिलेगा और मिलने की स्थिति में वे जीत सकेंगे, अभी इस बात में शक है।

शनिवार पूरा दिन इस बात की चर्चा थी कि सुलोचना रावत BJP के संपर्क में है और कांग्रेस छोड़ सकती है। कांग्रेस को भी इस बात की जानकारी थी। जोबट उपचुनाव की जिम्मेदारी विधायक रवि जोशी (Ravi Joshi) पास है, इसलिए शनिवार दोपहर कांग्रेस नेताओं की रवि जोशी के घर बैठक भी हुई। इसमें सज्जन वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह शामिल थे। बताते हैं कि इस बैठक में ही तय हुआ था कि सुलोचना को मनाया या रोका नहीं जाएगा।

निष्कासित हुए थे
पार्टी से बगावत करने पर 2018 में सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल रावत को कांग्रेस ने निष्कासित किया था। बाद में जुलाई में वे फिर कांग्रेस में शामिल हुए। सुलोचना रावत 2008 से 2013 तक विधायक रही। विशाल रावत ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जोबट से कलावती भूरिया कांग्रेस से विधायक थीं. इनके निधन के बाद यहां पर चुनाव होना है. हालांकि अभी जुलाई में ही कांग्रेस ने इन दोनों को वापस पार्टी में शामिल किया था। लेकिन, इस फैसले से BJP के स्थानीय नेताओं में असंतोष फैल सकता है। क्योंकि, सुलोचना रावत और उनके बेटे को लेकर बहुत नाराजी है।