WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP By Elections: Congress के सभी उम्मीदवार घोषित, Khandwa और Jobat सीट पर ‘मीडियावाला’ के कयास सही निकले!

1895
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

 

MP By Elections

भोपाल: कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में राजनारायण सिंह पूर्णी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि, जोबट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने महेश पटेल को टिकट दिया। रैगांव विधानसभा क्षेत्र से कल्पना वर्मा उम्मीदवार बनाया है। पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से नितेंद्र सिंह राठौर को कांग्रेस पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

MP By Elections

नितेन्द्र सिंह पूर्व विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौर के बेटे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने उपचुनाव वाले सभी चारों सीटों (एक लोकसभा और तीन विधानसभा) के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए।

‘मीडियावाला’ ने खंडवा से राजनारायण सिंह और जोबट से महेश पटेल को टिकट मिलने की संभावना पहले ही जता दी थी।

‘मीडियावाला’ ने अपने राजनीतिक विश्लेषणों में स्पष्ट कहा था कि अरुण यादव और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह ‘शेरा’ की पत्नी जयश्री सिंह में से किसी को भी खंडवा से उम्मीदवार बनाया जाता है, तो सेबोटेज होना तय है। ऐसी स्थिति में राजनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाना सही फैसला है। पिछले दो हफ़्तों की राजनीतिक हलचल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार भी अरुण यादव या जयश्री सिंह को टिकट दिए जाने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी।

MP By Elections

आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा उपचुनाव के लिए सारे कयास डॉ विक्रांत भूरिया को लेकर किए जा रहे थे। लेकिन ‘मीडियावाला’ का निष्कर्ष था कि डॉ विक्रांत भूरिया को टिकट देने से पार्टी पहले ही इंकार कर चुकी है! ऐसी स्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया की बात को वजन देते हुए मुकेश पटेल की संभावना ज्यादा है और वो बात सही भी निकली।

Also Read: Khandwa Loksabha By-Election: कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया, भाजपा में घमासान जारी

कांग्रेस के दिल्ली कार्यालय से जारी लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान पहले ही हो चुका है। आज जो लिस्ट जारी हुई, उसमें खंडवा लोकसभा सीट से राजनारायण सिंह पूर्णी उम्मीदवार बनाया गया। इस सीट के लिए पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन दो दिन पहले उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार करके इस सीट पर अनिश्चितता की स्थिति बना दी थी।

मध्यप्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव होना है। वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी। लेकिन, BJP ने अभी तक किसी भी सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरलीधर राव ने एक दिन पहले कहा था कि BJP अपने उम्मीदवार तय कर चुकी है, सही समय पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।