WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

BJP Anti Tribal : आदिवासी को राष्ट्रपति बनाने से भाजपा के पाप नहीं धुलेंगे!

भाजपा से ऑफर मिलने का वीडियो देखिए

1693
WhatsApp Image 2022 07 14 At 9.44.23 PM

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : कांग्रेस के MLA उमंग सिंघार ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु को वोट देने के लिए भाजपा से मिले 50 लाख के ऑफर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा अब खरीद-फरोख्त की राजनीति अब बंद करें। क्योंकि, उसने जनता की समस्याओं को हल करने के बजाए खरी-फरोख्त को अपना एजेंडा बना लिया है।

कांग्रेस MLA ने कहा कि सिर्फ आदिवासी को राष्ट्रपति बनाने से भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा धुल नहीं जाएगा और आदिवासियों की संस्कृति, सभ्यता को नष्ट करने के पाप से वह मुक्त नहीं हो पाएगी। सिंगार ने कहा कि पिछले आठ साल से मोदी सरकार की आंखों में कोई अगर खटक रहा है, तो वह आदिवासी वर्ग है। वही प्रदेश में पिछले 19 सालों में आदिवासियों का इस सरकार ने कोई वास्तविक भला नहीं किया।


Read More… Allegations on BJP : द्रौपदी मुर्मू को वोट के लिए कांग्रेस MLA को भाजपा से ऑफर 


उन्होंने आरोप लगाया कि उल्टे आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन से बेदखल करने का घिनौना खेल खेला गया। अब तो उनके उत्थान के लिए मिलने वाली राशि भी हर साल कम की जा रही है। इसलिए भाजपा आदिवासियों की हितैषी होने का जो नाटक खेल रही है उसे जनता और खासकर आदिवासी वर्ग खूब समझता है। इसलिए आदिवासी को राष्ट्रपति बनाकर अपने आदिवासी विरोधी छुपे हुए एजेंडे को छिपाने का कार्य भाजपा को अब बंद करना चाहिए। मेरी राय है कि भाजपा को आदिवासियों को परेशान करने पर अब प्रायश्चित करना चाहिए।