WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

BJP Win : बढ़त लगातार बरकरार, भार्गव की जीत एक लाख 32 हजार 957 वोट से हुई!

1609

BJP Win : बढ़त लगातार बरकरार, भार्गव की जीत एक लाख 32 हजार 957 वोट से हुई!

Indore : दिनभर की उहापोह के बाद भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर के महापौर का चुनाव जीत लिया। उम्मीद के विपरीत उन्हें जनता ने बहुत अच्छे वोट दिए। भाजपा नेताओं का अनुमान 50 से 80 हज़ार से जीत का था, पर उनकी जीत एक लाख 33 हजार 497 मतों से हुई। वे शहर के 24वें महापौर बने हैं।

32 राउंड तक चली मतगणना के बाद भार्गव ने कांग्रेस के संजय शुक्ला को बड़े अंतर से हराया। भार्गव ने पहले राउंड से ही अपनी लीड बनाए रखी जो हर राउंड के साथ बढ़ती गई। डाक मतपत्र में भी भाजपा को 1337 मत मिले थे। पुष्यमित्र भार्गव कांग्रेस के संजय शुक्ला से 132957 वोटों से जीत गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनके निर्वाचन की अधिकृत घोषणा की। 32 राउंड के बाद पुष्यमित्र भार्गव को 5, 92, 519 वोट मिले हैं और संजय शुक्ला को 4, 59, 562 वोट मिले। इसमें डाक मतपत्र भी मिलाए जाएं तो भार्गव के वोट 5, 93, 856 होते हैं। जबकि, संजय शुक्ला के 4,60,359 वोट। भार्गव को 540 वोट डाक मतपत्र ज्यादा मिले।