WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Bus Fell from Bridge : नर्मदा में बस गिरी, अभी तक 12 शव निकाले गए।

2621
WhatsApp Image 2022 07 18 At 12.01.16 PM 696x358

Indore : आज सुबह नर्मदा के खलघाट पुल से महाराष्ट्र रोडवेज की बस गिरने के हादसे में करीब 40 में से 12 यात्रियों के मारे जाने पुष्टि हो गई! खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि बस को भी बाहर निकाल लिया गया है।
सुबह 8 बजे इंदौर से महाराष्ट्र की तरफ जा रही बस खलघाट के पुल से संतुलन बिगड़ने के कारण नदी में जा गिरी थी। शुरू में निकाले गए 2 यात्रियों की भी मौत हो गई। उन्हें एंबुलेंस धामनोद के शासकीय अस्पताल भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2022 07 18 at 12.01.36 PM
धामनोद और खलघाट पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। यात्रियों को निकालने के लिए NDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। गोताखोर भी बुला लिए गए थे। बस में 30 से 40 यात्रियों के होने की जानकारी मिली। इंदौर कमिश्नर ने धार और खरगोन कलेक्टर को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए, जिसके बाद दोनों जिलों कलेक्टर और एसपी पहुंच गए। बस में जितने सवार थे, करीब सभी के मरने की सूचना है। एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह का कहना है कि शव बाहर निकाले जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2022 07 18 at 12.01.50 PM 1