WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सपाक्स के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व IAS डॉ हीरालाल त्रिवेदी का जोरदार स्वागत

1783
WhatsApp Image 2022 07 30 At 5.06.39 PM 696x377

उज्जैन ब्यूरो

उज्जैन: सपाक्स के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व IAS डॉ हीरालाल त्रिवेदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में पंचायत पदाधिकारियों को भी अपनी भूमिका बदलनी होगी.

वर्तमान में पंचायत पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से जानकारी नहीं रखते इसलिए वे जनता की समस्याओं का निराकरण करने में उपयोगी सिद्ध नहीं हो पा रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय में भी कमी है। अतः सभी लोग अपने अपने कर्तव्यों को समझें एवं उनका ठीक से निर्वहन करें तभी जन समस्याओं का निराकरण हो सकता है।

संविधान एवं कानून ने पंचायती राज संस्थाओं को पर्याप्त अधिकार दिए हैं एवं दायित्व भी सौंपे हैं। इनका ठीक से उपयोग एवं निर्वहन होने पर गांधी जी की ग्राम स्वराज की कल्पना साकार हो सकती है।

कार्यक्रम में सपाक्स के पदाधिकारियों ने बड़नगर जनपद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला उमराव सिंह, इंगोरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवराम जाट एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर सपाक्स के जियालाल शर्मा, अजेन्द्र त्रिवेदी, चंद्रशेखर पाटीदार, हरिसिंह पंड्या, माणकलाल उपाध्याय, सतीश पटेल, लक्ष्मण सिंह, डॉ योगेंद्र तिवारी, शहर अध्यक्ष डॉ प्रवीण पंड्या, मीडिया प्रभारी जेआर माहुरकर तथा बड़नगर ग्रामीण क्षेत्र से पवन गुर्जर, महेश जायसवाल, रघुवीर बारोड़, लक्ष्मी नारायण, कान्हा सेन आदि उपस्थित थे।