WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Threatened VC : ABVP नेता ने जीवाजी विवि के VC को धमकाया

'गुंडे हो क्या, कुर्सी जाने में टाइम नहीं लगेगा'

1090
WhatsApp Image 2022 08 27 At 8.02.39 PM 696x392

Gwalior : जीवाजी विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। यहां ABVP कार्यकर्ताओं ने जबरन विश्वविद्यालय में घुसकर कुलपति प्रो अविनाश तिवारी के साथ अभद्रता की। ABVP नेता ने चिल्लाते हुए वाइस चांसलर (VC) से कहा कि ABVP को हल्के में मत लो, वरना कुर्सी जाते टाइम नहीं लगेगा।

ABVP जीवाजी विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में बैठक करना चाहती थी। लेकिन, विभागाध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसी बात को लेकर सत्ताधारी दल से जुड़े छात्र संगठन के लोग भड़क गए। शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के पांच कार्यकर्ता जबरन विश्वविद्यालय में घुस गए। कुलपति के पास जाने से सुरक्षा गार्ड ने ABVP कार्यकर्ताओं को रोकने की भी कोशिश की। लेकिन, वे धक्का-मुक्की करने लगे और अंदर चले गए।

कुलपति अपने केबिन में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। ABVP के संगठन महामंत्री संदीप वैष्णव के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केबिन में घुसते ही चिल्लाना शुरू कर दिया।

इस दौरान वे इस बात पर भी हो हल्ला कर रहे थे कि शनिवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में संगठन को आमंत्रण पत्र क्यों नहीं दिया गया।

ABVP के संगठन महामंत्री संदीप वैष्णव ने कुलपति प्रो अविनाश तिवारी को उंगली दिखाते हुए कहा ‘आप बहुत बड़े गुंडे हो क्या! हमें हल्के में मत लो वरना कुर्सी जाते टाइम नहीं लगेगा। आपको ज्ञान नहीं है कि विद्यार्थी परिषद क्या है। हमें प्रदर्शन करना होता है तो सिर्फ पांच लोग के साथ नहीं आते हैं।’

इस दौरान कुलपति ने उनसे आग्रह करते हुए कहा कि आप नाराज क्यों हो रहे हैं? इसपर एबीवीपी के लोग और चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि उस गार्ड को तत्काल हटाओ, जो हमें अंदर आने से रोक रहा था। इसपर कुलपति कहते हैं कि हटा दूंगा तो ABVP कार्यकर्ता कहने लगते हैं कि अभी फोन लगाओ और अभी तत्काल हटाओ उसे।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुलपति के साथ कुछ युवक किस तरह से बदतमीजी की जा रही है। इस दौरान विवि के रजिस्ट्रार डॉ सुशील मंडेरिया समेत अन्य प्रोफेसर और स्टाफ भी मौजूद थे। लेकिन, सत्ताधारी दल से जुड़े कार्यकर्ताओं के आगे वे बेबस दिखे।

मामले पर कुलपति ने कहा कि छात्र युवा हैं, कभी-कभी नाराज हो जाते हैं। उन्हें मुख्य द्वार पर रोक लिया गया था। इस कारण वे आक्रोशित हो गए थे। वह भी परिवार का हिस्सा हैं। आक्रोश में कुछ कह गए होंगे।