WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suspicious Husband : शंकालु पति के कारण पत्नी ने आत्महत्या कर ली!

721
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Indore : पति की शंका के चलते पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। पत्नी इससे इतनी आहत हो गई कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने अब पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर का है। पुलिस के अनुसार काजल राठौर नामक युवती ने पिछले महीने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
इस मामले में उसके पति सतीश राठौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि काजल पर उसका पति सतीश शक करता था। काजल राहुल नाम की किसी लड़के से बात करती थी। आरोपी सतीश इस बात को लेकर उसे पीटता भी था।