WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

7th Pay Commission : नवरात्रि से पहले केंद्र का DA बढ़ोतरी का ऐलान संभव 

करीब 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशन भोगियों को लाभ मिलेगा 

1032
7th Pay Commission : पुरानी पेंशन योजना का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा

7th Pay Commission : नवरात्रि से पहले केंद्र का DA बढ़ोतरी का ऐलान संभव

New Delhi : सितंबर के आखिरी सप्ताह यानी नवरात्रि तक केंद्रीय कर्मचारियों को DA (Dearness Allowance) बढ़ने की अच्छी खबर मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारी बहुत दिन से सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए यह खुशखबरी होगी। DA बढ़ोतरी का फायदा 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशन भोगियों को होगा। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी 1 अक्टूबर 2022 से मिल सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 34% महंगाई भत्ता मिलता है. सरकार इसमें अगर 4% की बढ़ोतरी होती हैं, तो यह 38% हो जाएगा। ऐसा हुआ तो सैलरी न्यूनतम 720 रुपए महीने की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी उनको मिलेगी जिनकी बेसिक सैलरी 18 हज़ार रुपए हैं। लेकिन, यदि बेसिक सैलरी 54 से 56 हज़ार है, तो प्रति माह 2,276 रुपए का लाभ होगा।

इस बढ़ोतरी का फायदा 48 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशन भोगियों को होगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी 1 अक्टूबर 2022 से मिल सकती है। कई जानकारों का कहना है कि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के जून के आंकड़ों को देखते हुए सरकार कम से कम 4% तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। सरकार DA में बढ़ोतरी देश की महंगाई स्थिति (Inflation Hike) को देखते हुए करती है।