WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lucknow: होटल में लगी भीषण आग, 2 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

836
WhatsApp Image 2022 09 05 At 12.31.25 PM 696x391

Lucknow: होटल में लगी भीषण आग, 2 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पाश इलाके हजरतगंज के होटल लेवाना में भीषण आग लगने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जाती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निकांड पर जांच बैठा दी है। वहीं उन्होंने अस्पताल पहुंच कर घायलों को देखा और उनके फ्री और बेहतर इलाज दिए जाने का भी निर्देश दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे आग लगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, असल कारण का खुलासा तो जांच के बाद ही होगा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने अंदर 20 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई।
फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। होटल की खिड़कियों के शीशे को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चार एंबुलेंस होटल पहुंची हैं। आग बुझाने के काम में लगा एक कर्मचारी भी आग से झुलस गया है। उसे अस्पताल भेजा गया है।
डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के बाहर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि घायलों का सारा खर्च सरकार उठाएगी। ये घटना क्यों घटी है, इसकी हम जांच कराएंगे। जो कोई भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसी घटना फिर दोबारा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।

Story of a mother’s bravery: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक मां अपने 15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए बाघ से लड़ गई 

WhatsApp Image 2022 09 05 at 12.31.24 PM
लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के अनुसार, होटल के मालिक ने पहले फ्लोर पर स्थित बैंक्वेट हाल से आग लगने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि इस होटल में 30 कमरे थे। इनमें से 18 कमरों में लोग रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि इन कमरों में 35-40 लोग रुके हुए थे। इनमें से कुछ लोगों ने आग लगने से पहले ही होटल छोड़ा था।