WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मवेशियों को बचाने के चक्कर में दो कारों में भिड़ंत, महिला को रौंदा

एक कार अनियंत्रित होकर टपरे में जा घुसी, उसमें बैठी महिला की हुई मौत..

848
WhatsApp Image 2022 09 06 At 8.44.14 PM 696x387

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: जिले के बमीठा में सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में दो कारें बगल में पीछे से टकरा गईं जहां एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टपरा में घुस गई। टपरा में पान मसाला बेचने बैठी महिला को रौंद दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक MP 16 C 3996 बोलेरो कार ढाणा जिला टीकमगढ़ से ड्राईवर केहर सिंह अपने परिवार को लेकर बागेश्वर धाम दर्शन कर मैहर शारदा देवी के दर्शन करने जा रहे थे जहां NH 39 टूलाइन बमीठा पेट्रोल पंप के पास समसीर मोहम्मद सितलाहा रीवा से UP 70 DC 9016 TUV कार से बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे।


Read More… MP Cabinet Decisions: 17 सितंबर से होंगे तबादले, लाड़ली लक्ष्मी को अब 1.48 लाख 


जहां सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में दोनों कारें बगल से पीछे साईट जोर से टकरा गईं। जिसमें से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टापरा में घुस गई जिसमें पान मसाला बेचने बैठी 50 वर्षीय महिला लम्पूबाई (पति- नत्थू कुशवाहा, निवासी कदोहां हाल निवासी बमीठा पेट्रोल पंप) को कार ने रौंद दिया और महिला की मौत हो गई।

मामले में बमीठा पुलिस ने दोनों वाहन एवं वाहन चालकों पर धारा 279, 337, 304 A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव का PM करा परिजनों को सौंप दिया है।