WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

Ellen Robert Spiderman In Real Life : 60 साल के शख्स का हैरतअंगेज कारनामा

868

रॉबर्ट दुनिया की कई ऊंची इमारतों पर चढ़ चुके हैं। कई बार तो वे बिना अनुमति के चढ़ चुके हैं जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत एफिल टॉवर और सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज सहित दुनिया भर में 150 से अधिक ऊंची इमारतों और संरचनाओं पर चढ़ चुके हैं।

एलेन छह घंटे में बुर्ज खलीफा पर भी चढ़ चुके हैं।वे बिना हार्नेस के चढ़ते हैं। वे सिर्फ अपने नंगे हाथों, चढ़ाई वाले जूतों की एक जोड़ी और पसीने को पोंछने के लिए पाउडर चाक के एक बैग का उपयोग करते हैं। फिलहाल अब वे एक बार फिर चर्चा में हैं। वे एक सेलेब्रिटी के रूप में जाने जाते हैं और फ्रांस में तो उन्हें लोग स्पाइडरमैन की उपाधि भी दे चुके हैं।

स्पाइडरमैन के नाम से मशहूर एलेन रॉबर्ट पेरिस की एक 48 मंजिला गगनचुंबी इमारत पर चढ़ गए। लाल रंग के कपड़े पहनकर रॉबर्ट ने 187 मीटर लंबी बिल्डिंग पर चढ़ गए। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से द गार्जियन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस के लॉ डिफेंस बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित इस बिल्डिंग के ऊपर एलेन रॉबर्ट बिना किसी रस्सी और तार के चढ़ गए।

चढ़ते ही अपनी दोनों बांहें ऊपर उठा लीं
बिल्डिंग के ऊपर चढ़ते ही अपनी दोनों बांहें ऊपर उठा लीं। उन्होंने कहा कि लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि साठ साल का होना कुछ भी नहीं है। आप अभी भी खेल कर सकते हैं, सक्रिय हो सकते हैं, शानदार चीजें कर सकते हैं। मैंने कई साल पहले खुद से वादा किया था कि जब मैं 60 साल का हो जाऊंगा तो मैं उस टावर पर फिर से चढ़ूंगा।