WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Khandwa By-Election : भाजपा पर भरोसा दिखाया, क्या मिला!

धूलकोट में Kamalnath ने BJP पर उंगली उठाई

900

Burhanpur : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamalnath) सोमवार को खंडवा लोकसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करने धूलकोट पहुंचे। उन्होंने सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कमलनाथ ने कहा कि 21 साल में 8 चुनाव हुए, उसमें से सात बार आपने भाजपा पर भरोसा जताया, लेकिन झूठ बोलने वाली इस पार्टी ने क्षेत्र का विकास नहीं किया।

कोरोना काल के दौरान कई लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार ऑक्सीजन और भारी सुविधाएं होने का दावा करती रही। प्रदेश की स्थिति यह है कि न तो अस्पताल में डॉक्टर है और न स्कूल में शिक्षक। मुख्यमंत्री की स्थिति यह है कि जहाँ नदी नहीं है वहां भी वे पुल की घोषणा कर देते हैं। कमलनाथ ने इशारों में लोकसभा उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर के बाद जब आप मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तब प्रदेश की जनता आपको याद करेगी। कांग्रेस ने लाखों किसानों का कर्जा माफ किया। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बंटी-बबली की सरकार चल रही है। इस दौरान सचिन यादव, विधायक केदार डावर, हीरालाल अलावा, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अजय रघुवंशी और कांग्रेस उम्मीदवार रामनारायण पुरनी भी मौजूद रहे हैं।
——————–