WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Update: MP में आज बारिश की सम्भावना,दो दिन बाद ठण्ड की चमक

कल से विदा हो सकता है मानसून, भारत के उत्तर में बर्फ़बारी की सम्भावना

1741

Weather Update: MP में आज बारिश की सम्भावना,दो दिन बाद ठण्ड की चमक

कल से विदा हो सकता है मानसून,
भारत के उत्तर में बर्फ़बारी की सम्भावना

मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में आज आखिरी बार बारिश की संभावना है इसके बाद मानसून विदा हो जाएगा और ठंड की चमक बढ़ना शुरू होगी।
इसी बीच देश में मौसम की परिस्थितियां अब फिर करवट ले रहीं है। कल महाराष्ट्र में कई जगह खासी वर्षा हुई है। अब मानसूनी हवाएं टर्न ले रही हैं। वे भारत में पूर्वी दिशा से आकर दक्षिण राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र से गुजरात को छूते हुए मध्य प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण से होकर उत्तर-पूर्व की ओर बह रहीं हैं।
मध्य प्रदेश में आज पश्चिम भाग में सामान्य बारिश की सम्भावना है जबकि पूर्व में कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश में ठण्ड दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा लगता है कि मानसून दो दिन बाद मध्य प्रदेश से विदा हो जायेगा।
भारत के उत्तर में आज जम्मू कश्मीर, हिमांचल में बर्फ़बारी की सम्भावना है। वहीँ दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।