WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,मिलावट की शंका पर आधा क्विंटल काजू कतली जब्त

अनमोल चौपड़ा के नमकीन कारखाने पर कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

2454
WhatsApp Image 2022 10 18 At 6.50.27 PM 1 696x901

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,मिलावट की शंका पर आधा क्विंटल काजू कतली जब्त

रतलाम

दिपावली पर्व पर बाजार में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें प्राप्त होने पर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा सोमवार रात कार्यवाही की गई।कार्यवाहीं के दौरान 71 गैस सिलेण्डर,मावा तथा अन्य सामग्री जब्त की गई।

शहर के कोमल नगर स्थित अनमोल चोपडा के मकान मे अत्यधिक मात्रा मे गैस की टंकियां एवं संदिग्ध मावा मिलने की शिकायत पर प्रशासन की और से शहर तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया,नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा,पटवारी तेजवीरसिंह चौधरी तथा सत्यनारायण सिसौदिया द्वारा औचक जांच की गई।

WhatsApp Image 2022 10 18 at 6.50.27 PM

जांच में बडी मात्रा में मिठाई निर्माण का सामान,गैस सिलेण्डर, भट्टे आदि पाए जाने पर खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा तथा प्रीति मण्डोरिया द्वारा काजू कतली एवं घी के नमूने संग्रहित किए गए।
साथ ही मिलावट की शंका के आधार पर 36 हजार रुपए मूल्य की 48 कि.ग्रा.काजू कतली, जब्त कर नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।साथ ही नापतौल विभाग के नसीम खान द्वारा इलेक्ट्रानिक कांटे का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

खाद्य,नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा अनमोल पिता वीरेन्द्र चौपडा के रिहायशी मकान से 19 किलोग्राम के 55 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर,5 किलोग्राम के 14 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर तथा 2 सिलेण्डर रिलायन्स गैस नान सबसिडी जब्त किए गए।