WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alert: चक्रवात का पूर्वी राज्यों में होगा हमला

MP में मौसम साफ़ रहेगा,एक डिग्री तापमान लुढ़कने की सम्भावना

765

Weather Alert: चक्रवात का पूर्वी राज्यों में होगा हमला

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

जैसी पूर्व में आशंका व्यक्त की गई थी आखिर चक्रवात ने अपना विशाल आकार ले लिया। इसकी दिशा भारत के पूर्वी राज्य ओडिसा के पूर्वी भाग और पश्चिमी बंगाल से होकर म्यांमार देश में होगी। वहां से आसाम, मेघालय, अरुणाचल होते हुए यह चक्रवात चायना की ओर तबाही मचाने निकल पड़ेगा।

चक्रवात अभी दो हिस्से में है जिसके एक होने की सम्भावना कम और बिखरने की ज़्यादा हो सकती है। चक्रवात के असर से अगले २४ घंटों में झारखंड और बिहार में भी वर्षा की सम्भावना है।

मध्य प्रदेश में मौसम साफ़ रहेगा एक डिग्री तापमान लुढ़कने की सम्भावना आज बनी हुई है। दो दिन बाद भारत के उत्तरी पहाड़ों पर फिर बर्फ़बारी की सम्भावना बढ़ेगी।