WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: अरब सागर से आ रहा है बादलों का विक्षोभ,उत्तर भारत में बारिश और हिमपात की स्थिति निर्मित

MP में आज दिन और रात का तापमान बढ़ा

831
WhatsApp Image 2022 11 07 At 7.27.38 AM

Weather Update: अरब सागर से आ रहा है बादलों का विक्षोभ,उत्तर भारत में बारिश और हिमपात की स्थिति निर्मित

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

इस समय भारत के पश्चिम में 2 दिशाओं से बादलों के रैलें चल रहे हैं। पहला पश्चिम से उत्तर की ओर और दूसरा दक्षिण से उत्तर की ओर बादलों का आवागमन भारत में आ रहा है।

यह विक्षोभ उत्तर भारत में बारिश और हिमपात की स्थिति निर्मित कर रहा है।
कश्मीर में लगातार तीन से चार दिन बारिश और हल्का हिमपात हो सकता है। हिमाचल, उत्तराखंड में भी बादल और बारिश की स्थिति बन सकती है। दिल्ली में धुंध रहेगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में बादल छाए रहेंगे।

3 दिन तक बादलों का सिलसिला और चलेगा, जिसके बाद तापमान में कमी आना शुरू हो जाएगी।
इधर दक्षिण में लगातार बारिश की स्थिति केरल और तमिलनाडु में बन रही है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में बादल छाए रहते हैं। यहां पर दक्षिण महासागर से बारिश हो रही है।