WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

हिमाचल प्रदेश के लाहौल एन्ड स्पीति में तापमान माईनस 27 डिग्री, MP में तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान

939
WhatsApp Image 2022 12 01 At 7.59.28 AM

हिमाचल प्रदेश के लाहौल एन्ड स्पीति में तापमान माईनस 27 डिग्री, MP में तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के लाहौल एन्ड स्पीति में सर्वाधिक निचला तापमान अगले दो दिनों में माईनस 27 डिग्री तक पहुँच जायेगा। यह इलाका भारी हिमपात के जाना जाता है। जबकि हिमाचल के इसी हिस्से में शिमला का रात्रि तापमान 1 से 0 तक जा सकता है। MP में तीन डिग्री तापमान बढ़ने के आसार हैं।
इधर भारत के पश्चिम दिशा से विक्षोभ का हमला है जिससे समूचा उत्तर भारत बादलों की गिरफ्त में होगा। इसकी ऊंचाई अधिक होने से इसका सीधा असर मध्य प्रदेश और राजस्थान की ओर नहीं होने से यहाँ ठण्ड का असर एक जैसा बना हुआ है। अगले सप्ताह तक ठण्ड का असर बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश में रात का तापमान कल से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। लेकिन अगले सप्ताह से ठण्ड की चमक बढ़ेगी।
महाराष्ट्र के मुंबई और तमिलनाडु में रात का तापमान सर्वाधिक 25 डिग्री तक जा सकता है।