WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: 6 राज्य कोहरे की चपेट में,MP में कल से गिरेगा पारा 

दक्षिण-पूर्व में चक्रवात हो रहा है बलशाली 

970

Weather Update: 6 राज्य कोहरे की चपेट में,MP में कल से गिरेगा पारा 

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट 

*6 राज्य कोहरे की चपेट में,MP कल से गिरेगा रात का पारा, दक्षिण-पूर्व में चक्रवात हो रहा है बलशाली*

भारत के 6 राज्य पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, देहली, यूपी और बिहार कोहरे की चपेट में रहेंगे। यह लम्बा कोहरा पश्चिम से पूर्व की और फैला हुआ है। पंजाब में सर्वाधिक गहरा रहेगा। [ चित्र में देखिये कोहरा आसमानी रंग में ]

मध्य प्रदेश में कल से रात का और परसों से दिन-रात के पारे में दो से तीन डिग्री गिरावट आ सकती है। ये गिरावट ठंडी हवाओं से हो सकती है। ग्वालियर में रात का पारा शनिवार तक 7 डिग्री तक चला जायेगा। जबकि पूर्व दिशा में दिन का पारा बढ़ेगा।

भारत के पूर्वी समुद्र में चक्रवात तेजी से आकार ले रहा है। अभी इसका घेरा बंगाल की खाड़ी में घूम रहा है। सम्भावना है की पूर्ण आकार लेने पर यह ओडिसा या पश्चिम बंगाल में कहर ढहा सकता है। इसके असर से तमिल नाडु, आंध्रा, तेलंगाना के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो सकती है।