WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sky Driving Festival At Ujjain:एयरस्ट्रिप पर 15 जनवरी तक ले रोमांच का अनुभव

957

Sky Driving Festival At Ujjain:एयरस्ट्रिप पर 15 जनवरी तक ले रोमांच का अनुभव

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

Ujjain: मध्यप्रदेश में स्काई डाइविंग फेस्टिवल के दूसरे संस्करण की शुरुआत 5 जनवरी 2023 से उज्जैन के दताना एयरस्ट्रिप में होने जा रही है।

IMG 20230101 WA0000

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए स्काई डाइविंग फेस्टिवल का समापन समापन 15 जनवरी को होगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं जी-20 सम्मेलन के लिए प्रदेश में मौजूद रहने वाले अतिथि भी इस एडवेंचर गतिविधि का आनंद ले सकेंगे।

इसका संचालन DGCA एवं USPA प्रमाणित संस्था “स्काई-हाई इंडिया” द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। बुकिंग *www.skyhighindia.com* पर की जा सकती है ।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा, ‘स्काईडाइविंग फेस्टिवल के पहले संस्करण सफल रहा था। सभी बुकिंग स्लॉट बुक हो चुके थे। इसी को देखते हुए अब दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उज्जैन में उच्च मानकों के साथ प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से रोमांच प्रेमी स्काई डाइविंग का आनंद ले सकेंगे। 10 हजार फीट की ऊंचाई से महाकाल की नगरी को देखने का रोमांच प्राप्त करेंगे।