WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Minister’s New Spectacle: मंत्री को भूख लगी, एक घर से खाना मांगा और खा लिया!

अपनी हरकतों के लिए चर्चित प्रधुम्न सिंह तोमर लोगों को रास नहीं आया! 

1223

Minister’s New Spectacle: मंत्री को भूख लगी, एक घर से खाना मांगा और खा लिया!

Gwalior : अपनी अजीब हरकतों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अब फिर चर्चा में है। इस बार भी उन्होंने जो किया वो सहज बात नहीं कही जा सकती। अपने विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने एक घर से खाना मांगकर उसी घर के बाहर बैठकर खाया! उनकी इस हरकत के वीडियो भी वायरल हुए हैं। यहां तक कि भाजपा वालों ने भी इसे उनकी सहजता की तरह प्रचारित करने की कोशिश की।        आज ऊर्जा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के मिलने पहुंचे थे। उन्हें भूख लगी तो दरवाजे पर खड़ी एक महिला से उन्होंने खाना मांगा और बाहर ही बैठकर खाने लगे। लोगों में उनका ये अंदाज चर्चा में बन गया। लेकिन, लोगों ने इसे अच्छा नहीं माना। क्योंकि, कोई मंत्री सस्ती लोकप्रियता के लिए सार्वजनिक रूप से ऐसा कुछ करने लगे तो वो सही नहीं लगता। कुछ लोग इसे चुनावी स्टंट मान रहे हैं।

वे लोगों के बीच सहज दिखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वे विकास कार्यों के भूमिपूजन इलाके के बुजुर्ग से करवा रहे हैं, तो युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेल रहे हैं। लेकिन, लोगों का उनका खाना मांगकर उनकी ही चौखट पर बैठकर खाना रास नहीं  आ रहा। मंत्री के इस नाटक को लोग चुनावी चश्मे से देख रहे हैं।

 

मंत्री की अतरंगी शैली

ग्वालियर के विधायक और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी अतरंगी राजनीतिक शैली के लिए हमेशा मीडिया की सुर्खियाँ बने रहते हैं। एक मामला ठंड़ा नहीं पड़ता कि वो फिर कुछ नया कर देते हैं। तोमर शनिवार सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र के शील नगर क्षेत्र में भूमिपूजन करने पहुंचे थे। रास्ते में इलाके के एक मैदान में कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे, उन्हें देख तोमर ने अपनी गाड़ी रुकवाई और खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए। बातों के बाद वे भी वॉलीबॉल खेलने लगे।

खेलने के बाद तोमर शील नगर पहुंचे। यहां ऊर्जा मंत्री को विकास कार्यों के भूमि पूजन करना था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वहीं भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग को बुलाकर उससे ही कुदाली चलवाकर कार्य का भूमिपूजन करवाया। फिर भूख लगी तो मांगकर खाने बैठ गए।