WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Cabinet Reshuffle : नड्डा अध्यक्ष पद से हटेंगे, मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी!

1416
MP News: मंत्रियों की परफारमेंस रिपोर्ट लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, कामकाज को लेकर संगठन की क्लास लगेगी

Cabinet Reshuffle : नड्डा अध्यक्ष पद से हटेंगे, मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी!

New Delhi : जल्द ही मोदी कैबिनेट का विस्तार के आसार हैं। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी सरकार में वापसी हो सकती है। इससे तय है कि जेपी नड्डा को अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। मकर संक्रांति (14 सितंबर) के बाद और संसद के बजट सत्र से पहले कभी भी विस्तार को अंजाम दिया जा सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है। उन्हें भी इस विस्तार में शामिल किया जा सकता है। वह पहले भी स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इसके अलावा, पार्टी की जनवरी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होने वाली है।

राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कुछ सांसदों को नए कैबिनेट में जगह मिल सकती है। अगले साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा। इस कैबिनेट विस्तार में कुछ मंत्रियों की उनके प्रदर्शन के आधार पर छुट्टी भी हो सकती है। आपको बता दें कि 2019 के बाद मोदी कैबिनट की यह दूसरा विस्तार होगा। इससे पहले 7 जुलाई 2021 को विस्तार हुआ था। इसमें कुछ प्रमुख नामों समेत 12 मंत्रियों को हटा दिया गया था।

अगले साल त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हाल ही में भाजपा ने पीएम मोदी के गृहनगर गुजरात में भारी जीत हासिल की हैं। यहां 182 में से 155 सीटों पर जीत हासिल कर अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।