WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: कई राज्यों में जबरदस्त कोहरा

996
WhatsApp Image 2023 01 03 At 8.16.35 AM 696x549

Weather Update: कई राज्यों में जबरदस्त कोहरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

जबरदस्त कोहरा एक साथ कई राज्यों में। मध्यप्रदेश में आज भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड। कल से हल्की राहत, लेकिन आएंगे बादल

भारत के कई राज्यों में आज घना कोहरा छाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार संपूर्ण चपेट में होंगे, जबकि उत्तरी राजस्थान, उत्तरी- पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तरी झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के आंशिक इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। जबरदस्त कोहरा हरियाणा और दिल्ली में रहेगा। दिल्ली सहित कुछ राज्यों में कोहरे का असर अगले 7 दिन तक पड़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में ठंड का कहर आज भी रहेगा उत्तरी भाग में ज्यादा रहेगा, जबकि शेष मध्यप्रदेश में 8 से 10 डिग्री तापमान न्यूनतम रहेगा। कल से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दिन का पारा 2 डिग्री कम हो जाएगा। मध्यप्रदेश में दो-तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के बादल छाएंगे।

पश्चिमी विक्षोभ भारत के राजस्थान मध्य प्रदेश पर अगले दो-तीन दिन में असर डाल सकता है।