WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

अभनपुर में NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर शुरू,शिविर 22 जनवरी तक चलेगा

284
WhatsApp Image 2026 01 17 At 11.31.32 E1768668113856

अभनपुर में NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर शुरू, शिविर 22 जनवरी तक चलेगा

रायपुर। शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार 15 जनवरी से शुरू हुआ। यह शिविर 22 जनवरी तक चलेगा।
शिविर का थीम मेरा युवा भारत ग्रामीण विकास के लिए समर्पित एवं संकल्पित युवा रखा गया है।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मनीष मिश्रा संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग, अध्यक्षता प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्णकांत साहू एवं डॉ. संध्या साहू, श्रीमती ईश्वरी साहू और सरपंच अक्षय साहू थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने कालेज के छात्र छात्राओं के सामने अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

WhatsApp Image 2026 01 17 at 11.31.32 1
विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्णकांत साहू हार्ट सर्जन ने हृदय और उससे संबंधित बीमारियों से बचाव पर, डॉ संध्या साहू ने नेचुरोथैरेपी पर, संयुक्त संचालक मनीष मिश्रा ने मुख्य अतिथि वक्ता के तौर पर ग्रामीण भारत में विकास एवं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए युवाओं की भूमिका, मानव अधिकारों को अंचल के दूरस्थ व्यक्ति तक पहुंचाने और जनजागृति करने अपने विचार रखे।
ग्राम सरपंच ईश्वरी साहू ने कार्यक्रम से जनजागृति पर अपने विचार रखे तथा डॉ प्रदीप कुमार शुक्ला, प्राचार्य शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर ने मातृशक्ति को बच्चों की शिक्षा पर बल देने पर उदबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ मलिका सूर, द्वारा मंच संचालन व आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक व प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।