WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

Blinkit ऐप पर एंबुलेंस इन 6 मिनिट फीचर देख कर फोन किया और दादी की जान बच गई

476
Blinkit

Blinkit ऐप पर एंबुलेंस इन 6 मिनिट फीचर देख कर फोन किया और दादी की जान बच गई

जिस ऐप से लोग रोजाना सब्ज़ी और दूध मंगाते हैं, उसी ने दिल्ली में एक बुज़ुर्ग महिला की जान बचा ली।
सुबह करीब 8 बजे, शिवम की दादी घर में अचानक गिर पड़ीं।
होश नहीं था, बस दिल धड़क रहा था। तुरंत 112 पर कॉल किया गया, लेकिन एंबुलेंस आने में देरी हो रही थी।
इसी बीच शिवम को याद आया कि उन्होंने हाल ही में Blinkit ऐप पर एंबुलेंस इन 6 मिनिट फीचर देखा था।
बिना समय गंवाए ऐप खोला, रिक्वेस्ट डाली।
1 मिनट के अंदर कन्फर्मेशन कॉल आ गया।
और सिर्फ 4–6 मिनट में एंबुलेंस घर के दरवाज़े पर थी।
एंबुलेंस में मौजूद दो नर्सों ने तुरंत BP और शुगर चेक की। दादी की ब्लड शुगर 40 तक गिर चुकी थी।
फौरन ड्रिप दी गई और करीब 10 मिनट में होश लौट आया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया।
सब ठीक होने के बाद शिवम ने फीस पूछी।
उन्हें लगा यह पेड सर्विस होगी। लेकिन जवाब चौंकाने वाला था।
ब्लिंकिट की तरफ से ये सर्विस मुफ्त है। ये शिवम ने अपने अनुभव में साझा किया।
बहुत से लोगों को इस सर्विस के बारे में पता भी नहीं होगा।