WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

A Gurmukhi Education Camp is being organized : इंदौर में आयोजित 7 दिवसीय गुरमुखी शिक्षा कैंप में रतलाम के सिख समाज के बच्चे लेंग हिस्सा!

147
WhatsApp Image 2026 06 09 At 12.14.33 PM 1

A Gurmukhi Education Camp is being organized : इंदौर में आयोजित 7 दिवसीय गुरमुखी शिक्षा कैंप में रतलाम के सिख समाज के बच्चे लेंग हिस्सा!

Ratlam : इंदौर के गुरु अमरदास हॉल में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा द्वारा 7 दिवसीय गुरमुखी शिक्षा कैंप आयोजित किया जा रहा हैं। इस शिक्षा कैंप में रतलाम के सिख समाज के बच्चे भी हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह भाटिया ने इस कैंप को स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह की स्मृति को समर्पित किया है। 8 जून से शुरू हुए कैंप का समापन 14 जून, रविवार को होगा। कैंप में रतलाम जिले से लगभग 17 विद्यार्थी भाग लेने हेतु रतलाम से रवाना हुए। विद्यार्थियों की रवानगी न्यू रोड़ स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बसे की गई इस अवसर पर न्यू रोड स्थित गुरु सिंह सभा में ज्ञानी मानसिंह जी ने अरदास की। समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें गुरमुखी शिक्षा एवं सिख इतिहास से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ज्ञानी मान सिंह जी साथ ही रतलाम सिख समाज अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह सलूजा, सरदार हरजीत सिंह चावला, अजीत छाबड़ा, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर सिंह खालसा, कुलवंत सिंह सग्गू,  अमरपाल सिंह वाधवा, जसपाल सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह गांधी, बलजीत सिंह खानुजा एवं जगमीत सिंह अजमानी सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित थे।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिक्षा कैंप बच्चों में गुरबाणी, गुरमुखी लिपि तथा सिख संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी समाजजनों ने विद्यार्थियों को सफल कैंप एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी!