WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने बजाई भैंस के आगे बीन

90
WhatsApp Image 2026 06 09 At 11.21.46 AM 2

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने बजाई भैंस के आगे बीन

दमोह से महेंद्र सिंह परिहार

दमोह: स्वास्थ्य विभाग में जिला अस्पताल परिसर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कई प्रदर्शन किया जिनमें मुख्य प्रदर्शन भैंस के आगे बीन बजाना रहा।
उनकी मांग है कि उनको स्थाई रूप से किया जाए जो की मांग उनकी काफी दिनों से चल रही है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उनका यह सातवां दिन था। इसमें उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाकर शासन प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2026 06 09 at 11.21.59 AM

सभी संविदा स्वास्थ्य हड़ताली कर्मचारी शहर के अस्पताल के पास अंबेडकर चौराहे पर जमा हुए जहां उन्होंने भैंस के आगे बिन बजाई और उनका चारा भी खिलाया। यह है उनका कार्यक्रम सांकेतिक रूप से था। उनका मानना है कि शासन प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है।

अभी तक वह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे परंतु उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।