WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Absconding Woman IAS Arrested : 105 करोड़ के घोटाले के बाद फरार महिला IAS गिरफ्तार!

अजमेर में उनके साथ दामाद और ठेकेदार को भी पकड़ा गया!

1004

Absconding Woman IAS Arrested : 105 करोड़ के घोटाले के बाद फरार महिला IAS गिरफ्तार!

असम की विजिलेंस टीम ने सोमवार सुबह असम की IAS ऑफिसर सेवाली देवी शर्मा सहित 3 लोगों को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में उनका दामाद भी है। साथ आई नौकरानी सेवाली को भी हिरासत में लिया गया।

महिला IAS अधिकारी की यह गिरफ्तारी असम की स्टेट काउंसलिंग ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) में 105 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में की गई है। ये फरारी काटने के लिए अजमेर आए थे। पुलिस ने तीनों को अजमेर के सीजीएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। इसके बाद टीम इनको लेकर असम रवाना हो गई।

कल रात को अजमेर पहुंची टीम
रविवार देर रात असम विजिलेंस की स्पेशल टीम इंस्पेक्टर प्रीतम सेकिया के नेतृत्व में अजमेर पहुंची थी। प्रीतम ने बताया कि टीम रविवार रात को ही अजमेर पहुंच गई थी। कोतवाली थाना पुलिस से संपर्क किया गया। पूरा मामला बताया गया। आरोपियों के अजमेर होने की सूचना दी गई।
सोमवार सुबह असम विजिलेंस टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जयपुर रोड स्थित होटल क्रॉस लेन से सेवाली देवी शर्मा, दामाद अजीत पाल सिंह और राहुल आमीन को गिरफ्तार किया है। राहुल और अजीत पाल दोनों कॉन्ट्रैक्टर हैं। सेवाली देवी शर्मा पर बिना वर्क ऑर्डर के रकम निकालने के आरोप है कि 2017-2020 के बीच वे NCERT में थीं। आरोप है कि उन्होंने सरकार की सहमति के बिना 5 बैंक अकाउंट खुलवाए थे। कथित रूप से उन पर 100 करोड़ से अधिक के घोटाले किए। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में उनके दामाद भी शामिल हैं। क्योंकि, दामाद कॉन्ट्रैक्टर है। इन महिला IAS अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी वर्क ऑर्डर के ही 105 करोड़ रुपए निकलवाए थे।

1992 बैच की अधिकारी
सेवाली देवी शर्मा 1992 कैडर की अधिकारी हैं। उन्होंने बीए और एलएलबी किया है। घोटाले के मामले पर अब सरकार सख्ती से जांच कर रही है। इस सिलसिले में फिलहाल स्पेशल टीम अधिकारी से पूछताछ भी कर रही है। इससे पहले मामला उजागर होते ही सरकार ने सेवाली देवी को निलंबित कर दिया था।