WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Accused Short Encounter : उज्जैन ‘लव जिहाद के आरोपी ने राइफल छीनकर फायरिंग की, मंसूरी का शॉर्ट एनकाउंटर!

इस मामले में फरमान मंसूरी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया!

593

Accused Short Encounter : उज्जैन ‘लव जिहाद के आरोपी ने राइफल छीनकर फायरिंग की, मंसूरी का शॉर्ट एनकाउंटर!

Ujjain : यहां हुए लव जिहाद के आरोपी फरमान मंसूरी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। अस्पताल लाने के दौरान उसने पुलिस से राइफल छीनकर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। अब उसका चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। लव जिहाद के इस मामले में फरमान मंसूरी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

फरहान और उसके लव जिहादी गैंग के लोग हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। फरमान मंसूरी को सुबह 5 बजे पुलिस से राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उज्जैन पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया है। पुलिस ने एक दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया था।

 

पुलिस पर फायरिंग की

आरोपी से घटिया थाने में पूछताछ चल रही थी, तभी उसने सीने में दर्द होने की शिकायत की। पुलिस आरोपी फरमान को उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल ला रही थी। इसी दौरान आगर रोड पर नजरपुर गांव में आरोपी ने उल्टी होने की बात कही। पुलिस ने गाड़ी रोकी तो आरोपी ने राइफल छीनकर पुलिस पर दो राउंड फायर किए और भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फरहान के सीधे पैर में गोली लगी।

 

लव जिहाद का जाल फैलाया

उज्जैन से लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम बिछड़ोद में लव जिहाद के नाम पर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया। उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। इसके बाद वायरल करने के नाम पर दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद घटिया थाना पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले में और भी आरोपी बनने की संभावना है। अभी कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद और केस दर्ज होंगे। पुलिस सभी सात आरोपियों के मोबाइल डाटा खंगाल रही है। कई अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।