WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Police Transfer Controversy: IG ने कर दिया SP के पावर का ट्रांसफर, PHQ ने किया निरस्त

956
डेड लाइन निकली, नहीं हुआ e-Office PHQ, अभी 15 दिन और लगेंगे

Police Transfer Controversy: IG ने कर दिया SP के पावर का ट्रांसफर, PHQ ने किया निरस्त

भोपाल: मध्य प्रदेश में रीवा के IG गौरव राजपूत द्वारा किए गए एक तबादला आदेश को PHQ ने निरस्त कर दिया। PHQ का मानना है कि यह तबादला SP स्तर का था और उन्हें ही इसका अधिकार था।
IG ने यह तबादला आदेश कर राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बनाई गई स्थानांतरण नीति 2025 की कंडिका क्रमांक 8 के प्रावधान का उल्लंघन किया है।

PHQ के स्पेशल DG प्रशासन में इस आदेश को अब निरस्त कर दिया है। उन्होंने अपने आदेश में लिखा है कि आईजी रीवा जोन के कार्यालय द्वारा 1 मई 2025 को एक ट्रांसफर आदेश जारी किया गया था। यह राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण नीति के अनुरूप नहीं होने से निरस्त किया जाता है।

बताया गया है कि IG ने इस आदेश में एक सर्कुलर का संदर्भ देकर इसकी गलत व्याख्या की थी, इसलिए DG ने इस आदेश को निरस्त कर दिया है। मामले में DG प्रशासन में स्पष्ट कर दिया कि जिले में स्थानांतरण के अधिकार SP के पास ही रहेंगे।