WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

अगले 5 दिन बाद बारिश करने पूर्व और दक्षिण दिशा से आएंगे बादल पश्चिम भाग में,MP में बादलों का आगमन 11 अक्टूबर से 

11468

अगले 5 दिन बाद बारिश करने पूर्व और दक्षिण दिशा से आएंगे बादल पश्चिम भाग में,MP में बादलों का आगमन 11 अक्टूबर से 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मौसम तेरे खेल निराले…

ताजी थ्योरी यह है कि इन दिनों भारत के उत्तर में जब हवाओं का रुख हर साल पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर चलता है, वहां हवाओं संग बादल अभी पश्चिम से आकर सीधे उत्तरी दिशा की ओर ऊंचे उठकर पूर्व की ओर जा रहे हैं। क्योंकि, भारत में पूर्व और दक्षिण की हवाएं अरब सागर में जाकर उत्तर की ओर उठ रहीं हैं, जिससे पश्चिमी हवाएं भारत के शीर्ष से गुजरकर जाने को मजबूर है।

दूसरी अवस्था यह है कि पूर्व से आकर दक्षिणी राज्यों से बादलों का रुख महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश और गुजरात की ओर चल निकला है। इससे अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश पर भी बादल बारिश को मजबूर होंगे।

मध्य प्रदेश में खास तौर पर बादलों का आगमन 11 अक्टूबर से शुरू होगा जो प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग से प्रवेश करेंगे। यहां से बादल धीरे-धीरे उठकर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फैलेंगे।

इधर संभावना यह भी है कि अरब सागर में पश्चिमी हवाओं का भी मिलाप हो जो गुजरात के मार्फत मध्य प्रदेश में आएंगे जिससे पूरे मध्य प्रदेश में 14 से 21 तक बारिश का असर देखा जा सकेगा।