WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Agree on a Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत, 12 को इस पर बात होगी!

984
WhatsApp Image 2025 05 10 At 18.26.37

Agree on a Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत, 12 को इस पर बात होगी!

विदेश मंत्री ने कहा ‘भारत आतंकवाद के मुद्दे पर अपनी शर्तों के साथ बातचीत करेगा!’

Washington : भारत और पाकिस्तान शाम 5 बजे से युद्ध विराम पर सहमत हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने इस समझौते की पुष्टि भी कर दी है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी इस बात की जानकारी दी। 12 मई को दोनों देशों के बीच बात होगी। पर कहां और किनके बीच होगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

अमेरिकी विदेश मंत्री मॉर्को रूबियो ने बताया कि इसके लिए अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से बात की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देश इस पर राजी हो गए।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 18.24.55

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के मुद्दे पर दोनों देशों ने ही सीधे तौर पर प्रयास किए। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शनिवार दोपहर को बातचीत की पहल की। इसके बाद चर्चा हुई और आपसी समझ बनाई गई। फिलहाल किसी और मुद्दे पर बातचीत का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भी इस सहमति की पुष्टि की। लेकिन, उन्होंने कहा कि इस मामले पर आगे भी बातचीत होगी और भारत कुछ शर्तों के साथ इस बात को स्वीकार करेगा। खासकर आतंकवाद को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा इस मुद्दे पर अभी बात होना बाकी है।

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने समझौते की पुष्टि की है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों से बात की थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि दोनों देशों में शायद तनाव कम हो।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 18.25.25

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा ‘संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

कैसे हुई डील, अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने लिखा कि पिछले 48 घंटों में, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेनाध्यक्ष असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक शामिल हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गई हैं तथा तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर वार्ता शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और कूटनीति की सराहना करते हैं।

 

पाकिस्तान ने समझौते की पुष्टि की

पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!