WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Amin Sayani Passes Away : आवाज की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का निधन!

91 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली!

1577

Amin Sayani Passes Away : आवाज की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का निधन!

Mumbai : आवाज की दुनिया के बेताज बादशाह अमीन सयानी का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुख की घड़ी में अमीन सयानी का परिवार सदमे में हैं।
21 दिसंबर, 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सुपरस्टार थे। उन्होंने रेडियो को पहचान दिलाने में बड़ा योगदान दिया। ‘बिनाका गीतमाला’ उनके लोकप्रिय कार्यक्रमों में शामिल है। इस एक शो ने अमीन सयानी खूब लोकप्रियता दिलाई। खूबसूरत आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए वो स्टार बने थे।

मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज
अमीन सयानी का ‘बहनों और भाइयों’ के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी उतना ही ताजा है। अमीन सयानी रेडियो की दुनिया में बादशाह बनकर रहे थे। उनकी आवाज का जादू सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता था, जो अब सिर्फ यादों में रहेगी।