WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

अमित शाह आज भोपाल में, वरिष्ठ 12 नेताओं के साथ करेंगे चुनावी रणनीति पर चर्चा, BJP उप समितियों की हो सकती है घोषणा

1156
Amit Shah. (File Photo: IANS)

अमित शाह आज भोपाल में, वरिष्ठ 12 नेताओं के साथ करेंगे चुनावी रणनीति पर चर्चा, BJP उप समितियों की हो सकती है घोषणा

भोपाल: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज शाम भोपाल पहुंच रहे हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय जाएंगे जहां वे प्रदेश के कोई एक दर्जन वरिष्ठ नेताओं के साथ साढे तीन घंटे तक चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उनके द्वारा पिछले बैठक में जो निर्देश दिए गए थे उनका पालन किस प्रकार हुआ है और हो रहा है, इसकी जानकारी भी अमित शाह नेताओं से लेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह चुनाव की दृष्टि से पार्टी स्तर पर बनाई जाने वाली 15 उप समितियां के नामों को भी अंतिम रूप दे सकते हैं और इसकी घोषणा भी कर सकते हैं। पता चला है कि प्रदेश के नेताओं ने उप समितियां के नाम की लिस्ट तैयार कर ली है जो अमित शाह के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा,संगठन महासचिव हितानंद शामिल होंगे।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री आज शाम 7:40 बजे भोपाल पहुंचकर सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। वे वहां रात लगभग 11:30 बजे तक बैठक लेंगे। इसके बाद वे ताज होटल पहुंचेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम है। वे गुरुवार को सुबह 10:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे। शाह के दौरे को ध्यान में रखकर भाजपा कार्यालय और ताज होटल को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।