WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Anand Rai Arrest : व्हिसिल ब्लोअर आनंद रॉय दिल्ली में गिरफ्तार, CM के OSD की शिकायत पर कार्रवाई

1625
Anand Roy Arrest : व्हिसिल ब्लोअर आनंद रॉय दिल्ली में गिरफ्तार, CM के OSD की शिकायत पर कार्रवाई

New Delhi : पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के OSD की शिकायत पर व्हिसल ब्लोअर (Whistle Blower) डॉ आनंद राय को देर रात दिल्ली की एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। ये कार्रवाई भोपाल क्राइम ब्रांच ने की।

डॉ आनंद रॉय ने भी देर रात ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और समर्थकों को भोपाल पहुंचने को कहा है। इसी ट्वीट पर कांग्रेस के नेता और जाने माने वकील विवेक तंखा ने भी टिप्प्णी करते हुए इसे गैर कानूनी बताया।

होटल से गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें लेकर भोपाल रवाना हो गई। TET पेपर लीक मामले में आनंद राय और कांग्रेस नेता केके मिश्रा के खिलाफ मुख्यमंत्री के OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम ने FIR दर्ज कराई है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक मामले में मरकाम की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

क्राइम ब्रांच के TI अनूप उइके औऱ सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र वर्मा ने आनंद राय को नई दिल्ली के ‘होटल काबली’ से गिरफ्तार किया। TET पेपर लीक मामले में आनंद राय औऱ केके मिश्रा ने OSD पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए थे।
मरकाम ने 27 मार्च को अजाक थाने में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद केस को क्राइम ब्रांच काे सौंप दिया गया।

आनंद राय ने TET के वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर मरकाम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि स्क्रीनशॉट मरकाम के मोबाइल फोन में कैसे आया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने भी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी। अभ्यर्थियों ने दावा किया था कि परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए उनसे पैसों की मांग की गई थी।

परीक्षा का आयोजन करने वाला कर्मचारी चयन बोर्ड इन आरोपों से इनकार कर चुका है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वायरल स्क्रीनशॉट को कूटरचित बताया था। मिश्रा ने उल्टे आरोप लगाया था कि ST समाज का होने के चलते मरकाम को परेशान किया जा रहा है।