WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Appointed State in-Charge : बीजेपी ने UP को छोड़कर 24 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए!

MP के लिए डॉ महेंद्र सिंह को प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी होंगे!

1270

Appointed State in-Charge : बीजेपी ने UP को छोड़कर 24 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए!

 

New Delhi : बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर 24 राज्यों के लिए प्रभारियों को नियुक्त किया है। कई राज्यों में सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए है। लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद पार्टी में बदलाव की अटकलें लग रही थी। प्रभारियों की नियुक्ति के साथ इस बदलाव की शुरुआत हो गई। देश के अलग-अलग राज्यों में आगे होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से भाजपा की यह नियुक्तियां अहम है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रभारियों की नियुक्ति वाला आदेश जारी किया।

IMG 20240705 WA0075 IMG 20240705 WA0073

इस बदलाव का असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मप्र के लिए नया प्रभारी नियुक्त किया। मुरलीधर राव को हटाकर यूपी के वरिष्ठ नेता डॉ महेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश के प्रभारी की कमान सौंपी गई। सतीश उपाध्याय को प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया।
लोकसभा चुनाव में भी डॉ महेंद्र सिंह को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। तब सतीश उपाध्याय को भी सह प्रभारी का दायित्व दिया था। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया था जिसके लिए पूरा प्लान तैयार किया। इस कड़ी में पार्टी ने राज्य में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए थे।
प्रभारी महेंद्र सिंह उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेता होने के साथ ही यूपी विधानमंडल के सदस्य भी हैं। जबकि, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और वे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कौन हैं प्रभारी और सह प्रभारी
● डॉ महेंद्र सिंह : वे यूपी के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य के जल शक्ति मंत्री भी रह चुके हैं। वे 2012 से यूपी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व भी संभाल चुके हैं। डॉ महेंद्र सिंह असम और त्रिपुरा के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में असम में बीजेपी को जोरदार सफलता मिली जिसके बाद वहां पार्टी की सरकार भी बनी। महेंद्र सिंह एडवोकेट हैं।

● सतीश उपाध्याय : वे दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, जो​ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। एनडीएमसी में उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय को लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में सह प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। एमपी में 2018-19 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें सह प्रभारी बनाया गया था।